रिपोर्ट शराफत खान
विकसित भारत एंबेसडर आर्टिस्ट वर्कशॉप में जे.के. पी. पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर की छात्राओं ने किया प्रतिभाग
10 मार्च 2024 को पुराना किला नई दिल्ली में विकसित भारत एंबेसडर आर्टिस्ट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। नेशनल गैलरी ऑफ़ मॉडर्न आर्ट नई दिल्ली, प्रायोजित ललित कला अकादमी नई दिल्ली द्वारा यह वर्कशॉप आयोजित की गई। इस वर्कशॉप में जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर की छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया तथा देश के कोने-कोने से बाल कलाकार तथा युवा कलाकारों ने प्रतिभा किया। विकसित भारत विषय पर छात्राओं ने सुन्दर पेंटिंग्स बनाई। इस आयोजन में सभी प्रतिभागियों को कैनवस कलर आदि सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। वर्कशॉप का उद्देश्य देश के युवा तथा बाल कलाकारों द्वारा विकसित भारत के लिए अपने मौलिक नजरिए को कैनवास पर अभिव्यक्त करना था। सभी छात्राओं ने विकसित भारत को पेंटिंग्स के माध्यम से दर्शाया। प्राचार्य प्रोफेसर सीमा जैन जी ने प्रतिभागी छात्राओं के कार्य की प्रशंसा की। चित्रकला विभाग की अध्यक्षा प्रोफेसर वंदना वर्मा ने छात्राओं को अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।




