कलियर संवाददाता
खानपुर विधायक उमेश कुमार और क्रिकेटर मोहम्मद शमी पहुंचे पिरान कलियर चादरपोशी की
पिरान कलियर। भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज मोहम्मद शमी और खानपुर विधायक उमेश कुमार ने दरगाह साबिर पाक में चादर और फूल पेश किए।इस दौरान शाह यावर मियां ने दस्तार बंदी कर दुआ कराई मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपने परिवार और खानपुर विधायक उमेश कुमार के साथ पिरान कलियर पहुंचे और उन्होंने दरगाह साबिर पाक में चादर और फूल पेश किए।सज्जादानशीन परिवार के शाह यावर मियां साबरी ने दस्तारबंदी कर देश अमनो अमान की दुआ कराई।मोहम्मद शमी के पहुंचने की जानकारी मिलने पर उनके समर्थक को भीड़ जुट गई। उन्होंने अपने समर्थकों अभिवादन स्वीकार किया।इस दौरान आरिफ मालिक ,सबलू,अमजद मलिक,इसरार शरीफ,तजमीम मलिक ,गोल्डन भाई ,सुहेल अली,दानिश अली,गुलफाम अली,जब्बार अली,बुरहान अर्सलान ,आफताब, पीरजी, राशिद अली,अकरम अली इमरान अली मौजूद रहे




