Uncategorized

श्री रामभक्त महिलाओं ने कल होने वाले समारोह श्री राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत घर घर जा महिलाओं को दिया निमंत्रण

रिपोर्ट शराफत खान

मुजफ्फरनगर

श्री रामभक्त महिलाओं ने कल होने वाले समारोह श्री राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत घर घर जा महिलाओं को दिया निमंत्रण

थाना मंसूरपुर क्षेत्र के नगरपंचायत पूरा में त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन त्यागी के आवास पर कल अयोध्या में श्री राम मंदिर में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु श्री राम भक्त महिलाओं ने भजन कीर्तन कर लोगो के घर घर जाकर कल होने वाले समारोह हेतु श्री राम भक्तों को आमंत्रित किया गया,इस दौर सुमन त्यागी ने बताया कि कल अयोध्या में श्री राम जी पधार रहे है,ओर हम श्री रामभक्त महिलाएं घर घर जाकर श्री रामभक्तों को निमंत्रण दे रहे है कि वे कल अयोध्या से होने वाले प्रशारण को लाइव देखे,की किस तरह से अयोध्या में श्री राम मंदिर में श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा का समारोह किया जा रहा है,कल के दिन को हम दीपावली की तरह मनाए घरों को दीपों से सजाएं,अपने अपने घरों में मिस्ठान बनाए, मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया जाए,मंदिरों में पूजा अर्चना की जाए,क्योकि यह काफी वर्षों के बाद हमे देखने को मिल रहा है कि अयोध्या में श्री राम पधार रहे है,ओर हमे उनके स्वागत की तैय्यारी जोरो शोरो से करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *