रुड़की।राजकीय प्राथमिक विद्यालय-11 गणेशपुर में निवर्तमान मेयर गौरव गोयल द्वारा सैकड़ों बच्चों को निशुल्क पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया,साथ ही उनके द्वारा सभी बच्चों को प्रोत्साहन कर नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया गया।निवर्तमान मेयर गौरव गोयल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है और देश का भविष्य तभी सुरक्षित रह सकता है जब बच्चे शिक्षित होकर आगे बढ़ें।उन्होंने कहा कि शिक्षा के बल पर ही समाज एवं देश की तरक्की संभव है
नशा जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहे। नशा आज की युवा पीढ़ी में जोर पकड़ रहा है।यह जहां शरीर को खोखला करता है,वहीं समाज व परिवार के लिए भी घातक है।प्रधानाध्यापक श्रीमती उषा रानी तथा सहायक अध्यापक किशोर जुयाल निवर्तमान मेयर गौरव गोयल द्वारा अनेकों वर्षों से विद्यालय में पाठन सामग्री,गर्म वस्त्र,जूते-जुराब आदि के वितरण करने पर उनका आभार प्रकट किया तथा कहा कि मेयर गौरव गोयल द्वारा निस्वार्थ भाव से की जा रही सेवा ही सच्ची सेवा है,इससे विद्यालय के बच्चों में शिक्षा के प्रति गहरी रुचि बढ़ती है और उनकी सहायता भी होती है।इस दौरान सभी बच्चों को नशे जैसी सामाजिक बुराई के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गयी।इस अवसर पर सहायक अध्यापक श्रीमती सुमन गुलाटी,श्रीमती मीनाक्षी,भागीरथी भंडारी, रिहाना,रेशमा,सीमा रानी,मंजू यादव,शालु त्यागी,अनूप शर्मा,रजनीश गुप्ता,बंटी जैन व तुषार गोयल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई 17 जगहों पर पकड़ी बिजली चोरी।👉🖊️ रिपोर्टर सद्दाम अली लंढौरा दीपावली के त्यौहार पर होने वाली बिजली चोरी की रोकथाम को लेकर ऊर्जा निगम की टीम ने कस्बा व आसपास के क्षेत्रों में बिजली चोरी के खिलाफ छापामार अभियान चलाया। एसडीओ मयंक पंत ने देहरादून से आई विजिलेंस की टीम […]
रिपोर्ट महिपाल शर्मा l बहादराबाद। जिला पंचायत द्वारा उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की जमीन पर पीठ का ठेका करने पर विवाद खड़ा हो गया है। सुल्तानपुर मंत्री के ग्राम प्रधान में जिला पंचायत को पत्र लिखकर ठेके प्रक्रिया पर आपत्ति उठाई है । 31 मार्च को जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने बहादराबाद में […]
हरिद्वार : मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन की अध्यक्षता मे विकास भवन रोशनाबाद में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के संबंध मे एक बैठक आयोजित हुई l ,बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित विभागों की समीक्षा की गईl उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिये कि स्कूल ड्रॉप आउट बालिकाओं की सूची बाल विकास विभाग […]