रिपोर्ट महिपाल शर्मा
210किलोग्राम गौमांस मय 04अदद गौवशीयं पशु खुर मय गौकशी उपकरणों के साथ 03 अभियुक्त आये गिरफ्त में मौके से 02 फरार l
बहादराबाद 7 दिसंबर ( महिपाल )
आज थाना पथरी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम ऐथल में कुछ व्यक्ति गोकशी कर रहे हैं,उपरोक्त सूचना पर गौवंश संरक्षण स्कवाड टीम व थाना पथरी से पुलिस टीम ऐथल पहुंची, तो मौके पर तलाशी ली गई, मौके पर तीन अभियुक्तों सईद हसन पुत्र अली हसन, गुलसनोवर पुत्र रुस्तम, निवासीगण एथल थाना पथरी व मुनीर पूयर नज़ीर, निवासी गद्दारोना कोतवाली मंगलोर को पुलिस टीम द्वारा धेर घोटकर पकड़ लिया गया।
आसपास तलाशी ली गई तो 210 किलोग्राम गौमांस,04 अदद गौवशीयं पशु खुर मय गौकशी उपकरण बरामद हुऐ,उपरोक्त व्यक्तियों के विरुध थाना हाजा पर उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
मौके से 02अभियुक्त फरार हो गये जिनकी तलाश जारी है।




