Uncategorized

शान्ति भंग के जुर्म में 02 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट महिपाल शर्मा l

शान्ति भंग के जुर्म में 02 आरोपी गिरफ्तार

  बीती रात्रि थाना श्यामपुर पुलिस के कर्म0गण रात्रि चैकिंग में मामूर थे। दौराने चैकिंग चण्डीघाट खत्ताबस्ती पहुंचने पर पाया कि चण्ड़ीघाट बस्ती में 02 व्यक्ति आपस में गाली - गलौच कर लड़ाई-झगड़ा करते हुए मारपीट पर उतारू थे। इस पर पुलिस टीम तथा मौजूदा व्यक्तियों द्वारा दोनों व्यक्तियों को काफी समझाया किन्तु नहीं माने तथा आपस में गाली- गलौच कर लड़ाई- झगड़े पर आमदा रहे। मौके पर शान्ति भंग होने के अंदेशे को देखते हुए अन्य कोई चारा न देख अभियुक्तगणों को अन्तर्गत धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया। अभि0गणों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

नाम पता अभि0गण –

1- बच्चन सिंह पुत्र श्री धर्मपाल सिंह निवासी चंदना कोली थाना देवबंद जनपद सहारनपुर उ0प्र0, उम्र- 32 वर्ष ।

2- राजेंद्र कुमार पुत्र श्री राधेश्याम निवासी खत्ताबस्ती चण्डीघाट थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार, उम्र- 50 वर्ष।

पुलिस टीमः-

1- उ0नि0 अशोक रावत प्रभारी चौकी चंडीघाट
2- कांस्टेबल 632 तेजेंद्र सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *