रुड़की।चन्द्रयान-3 की सफलता पर रूड़की में उत्तराखंड नगरिक सम्मान समिति की ओर से दुआ-ए-शुकराना की गई,जिसमें मदरसों के उस्तादों व तलबाओं ने भाग लेकर ईश्वर का शुक्र अदा किया।चन्द्रयान- 3 के उतरने से पूर्व साढ़े पांच बजे जामा मस्जिद रुड़की में शाही इमाम मौलाना कारी कलीम और व खतीब-ए-मिल्लत मौलाना अजहर उल हक ने दुआ कराते हुए कहा कि भारत दुनिया में तरक्की का नया इतिहास लिखने जा रहा है,जो हर मजहब और हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।जैसे ही छ: बजकर चार मिनट पर सफल लेंडिंग की खबर मिली,जामा मस्जिद पहुँच कर सभी धर्म गुरुओं व समाजसेवियों ने आकर विशेष दुआ में भाग लिया।उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति के संयोजक शायर अफजल मंगलौरी ने कहा कि 140 करोड़ भारत के नागरिकों के लिए आज का दिन सम्मान व गौरव का है।उन्होंने कहा कि इसरो के सभी वैज्ञानिकों,कर्मचारियों,देश के राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री, बधाई के पात्र हैंं,जिनके मार्गदर्शन और निर्देशन में ये सफलता देश को मिली।इस दौरान इमरान देशभक्त, मौलाना सलीम,सलमान फरीदी,नफिसुल हसन,ओम प्रकाश नूर आदि मौजूद रहे।
Related Articles
राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ-2023 के सप्तम् दिवस में गु्रप-10 के अन्तर्गत् अण्डर-14, 17 एवं 19 बालक-बालिका वर्ग में कबड्डी की प्रतियोगिता का आयोजन वन्दना कटारिया इण्डोर हाॅकी स्टेडियम, रोशनाबाद, हरिद्वार में किया गया।
राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ-2023 के सप्तम् दिवस में गु्रप-10 के अन्तर्गत् अण्डर-14, 17 एवं 19 बालक-बालिका वर्ग में कबड्डी की प्रतियोगिता का आयोजन वन्दना कटारिया इण्डोर हाॅकी स्टेडियम, रोशनाबाद, हरिद्वार में किया गया। जिसमे पूर्व दिवस की प्रतियोगिताओं के पश्चात् अगले चरणों की प्रतियोगिता प्रारम्भ हुई। कार्यक्रम में आज श्री दीपक सेठ (भा0प्र0स0), खण्ड विकास […]
विधायक ने कराई व्यक्तिगत पैसे से करीब 3 किलोमीटर भरे हुए नाले की सफाई।
विधायक ने कराई व्यक्तिगत पैसे से करीब 3 किलोमीटर भरे हुए नाले की सफाई।लक्सर खानपुर विधायक ने लोगों की डिमांड पर करीब 3 किलोमीटर लंबे नाले की सफाई अपने खर्चे पर कराई है कुछ ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि उन्होंने एक पत्र खानपुर विधायक उमेश कुमार को दिया था। उन्होंने अपने पत्र में बताया […]
ड्रोन कैमरा ने खोला कच्ची शराब बनाने के अड्डों का राज, कच्ची शराब बनाने वाले माफियाओं में मचा हड़कंप
रिपोर्ट पहल सिंह राणा ड्रोन कैमरा ने खोला कच्ची शराब बनाने के अड्डों का राज, कच्ची शराब बनाने वाले माफियाओं में मचा हड़कंप l लक्सर कोतवाली क्षेत्र को कच्ची शराब का गढ़ माना जाता है कोतवाली क्षेत्र में कच्ची शराब माफिया फल फूल रहे हैं पुलिस की छोटी मोटी कार्रवाई का इन शराब माफियाओं पर […]


