अवैध चरस के साथ पूर्व ग्राम प्रधान गिरफ्तार
बुग्गावाला/भगवानपुर
बुग्गावाला थाना पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने 340 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस मे मुकदमा दर्ज किया है। और उसें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। बाकि पुलिस आरोपी का पूर्व का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है। थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के अर्तगत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद को नशा मुक्त करने हेतु नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान पुलिस ने बनवाला तिराहे से पूर्व ग्राम प्रधान मुन्ना पुत्र रामचंद्र निवासी बनवाला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 340 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। आरोपी लम्बे समय से अवैध चरस की कालाबाजारी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस मे मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष मनोज शर्मा, उप नि० ममता रानी, कां० भागचंद, कां० मोहित खन्तवाल, कां० विनय थपलियाल, कां० हरिओम आदि सामिल रहें।
✍🏻 रिपोर्ट:- ज़ाकिर गौड़




