पुलिस ने तीन शातिर चोरो को किया गिरफ्तार ,चोरी के दो मामलो का किया खुलासा l लकसर पुलिस ने रात्रि मे घरो के अंदर चोरी करने वाले तीन शातिर चोरो क़ो चोरी किये गये घने व् नगदी के साथ किया गिरफतार व् चोरी के दो मामलो का भी किया खुलासा l
वादी जावेद आलम पुत्र नसीम अहमद निवासी-ग्राम मौहल्ला ढाब सुल्तानपुर लक्सर जिला हरिद्वार दवारा कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर अंकित कराया था कि दिनांक-20/21.07.2023 की रात में अज्ञात चोरो द्वारा घर की दीवार फांदकर घर के अंदर आलमारी का ताला तोडकर सोने व चांदी के जेवरात व नकदी 36000 रूपये चोरी कर लिये है जिसके संबंध मे मु0अ0सं0-596/2023 धारा-380 भादवि0 पंजीकृत किया गया।
वादी मुकदमा जावेद आलम पुत्र नसीम अहमद निवासी-ग्राम मौहल्ला ढाब सुल्तानपुर लक्सर जिला हरिद्वार दवारा कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर अंकित कराया था कि दिनांक-20/21.07.2023 की रात में अज्ञात चोरो द्वारा घर की दीवार फांदकर घर के अंदर आलमारी का ताला तोडकर सोने व चांदी के जेवरात व नकदी 36000 रूपये चोरी कर लिये है जिसके सम्बन्ध में कोतवाली लक्सर में मु0अ0सं0-596/2023 धारा-380 भादवि0 कायम व पंजीकृत किया गया। वही वादिनी मुकदमा श्रीमती बानो पत्नी जुल्फकार निवासी-सुल्तानपुर उपरोक्त द्वारा कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था कि दिनांक-20.07.2023 को अज्ञात चोरो द्वारा खिड़की की जाली काटकर घर के अंदर घुसकर आलमारी का ताला तोडकर सोने व चांदी के जेवरात व नकदी 4000 रूपये चोरी कर लिये है जिसके सम्बन्ध में कोतवाली लक्सर में मु0अ0सं0-597/2023 धारा-380 भादवि0 कायम व पंजीकृत किया गया था। मुकदमा उपरोक्त में घटना के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।जिसमे उo निo मनोज नौटियाल, हेo खजान सिंह, कानिo अजीत तोमर, कानिo अनुप पोखरियाल आदि की गठित की गयी पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सी0सी0टी0वी0 कैमरे चैक किये गये व गहन पतारसी सुरागरसी कर संदिग्घो व पूर्व में चोरी में जेल गये गये अभियुक्त गण से पूछताछ की गयी व मुखबिर मामूर किये गये । गठित की गयी पुलिस टीम द्वारा किये गये अथक प्रयासो के फलस्वरूप आज दिनांक-24.07.2023 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण 1-काला उर्फ शाकिब पुत्र सगीर निवासी मो0 दादाखान सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार उम्र 19 वर्ष ,2- शौकीन उर्फ पोसा पुत्र कल्लू निवासी मो0 दादाखान सुल्तानपुर हरिद्वार उम्र 22 वर्ष,3- सोनू उर्फ झाड पुत्र मुन्ना हसन निवासी मो0दादाखान सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार उम्र 21 वर्ष को चोरी की गयी नकदी व जेवर के साथ बेगमपुल लक्सर से गिरफ्तार किया गया है मुकदमा उपरोक्त में धारा-457,411 भादवि0 की बढोत्तरीकी गयी है।कोतवाल अमर जीत सिंह ने बताया की पुलिस ने तीन अभी अभीयुक्तो क़ो ज़ेवर व् नगदी के साथ गिरफतार किया है गिरफ्तारी अभीयुक्त क़ो नियमानुसार मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है




