रुड़की।नालों की सफाई को लेकर साप्ताहिक बुद्ध बंदी के दौरान नगर के अनाज मंडी तथा मेन बाजार में नाला गैंग के सदस्यों द्वारा सफाई नायक अशोक जैकी के नेतृत्व में नाला सफाई अभियान चलाया गया।गंदगी से अटे पड़े नालों में सफाई गैंग के सदस्यों ने नालों की तह तक सफाई कर सिल्ट को बाहर निकाला,जिससे कि बरसात के मौसम में नगर के मुख्य बाजार बाजार एवं अनाज मंडी में जलभराव की समस्या उत्पन्न ना हो।मेयर गौरव गोयल द्वारा बरसात के मौसम में प्रतिवर्ष नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत नालों की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जाता है।नगर वासियों को लंबे समय से बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है,जिससे निपटने के लिए नगर निगम के सफाई कर्मियों एवं नाला गैंग के सदस्यों द्वारा नगर के सभी छोटे-बड़े नालों की बेहतर ढंग से सफाई की जाती है,ताकि जलभराव की समस्या उत्पन्न ना हो पाए।नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ल ने कहा कि नगर निगम के द्वारा सभी सफाई कर्मियों को नालों की सफाई के कार्यों को बेहतर ढंग से पूरा करने तथा नालों से निकलने वाली सील्ट को उठाने के लिए कहा गया है,जिससे कि आवाजाही में आम नागरिकों को परेशानी ना हो।
Related Articles
2 अक्टूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष में देव भूमि उत्थान ट्रस्ट लिब्बरहेडी के द्वारा गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया
रिपोर्ट सूरज वर्मा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष में देव भूमि उत्थान ट्रस्ट लिब्बरहेडी के द्वारा गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया और गांधी जयंती के उपलक्ष में नारसन ब्लॉक के अंदर खाली जमीन में फलदार व छायादार पेड़ लगाए गए इस मौके पर देवभूमि उत्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष विनीत कुमार सचिव देवराज […]
गंदगी से चलना फिरना हुआ मुहाल l
गंदगी से चलना फिरना हुआ मुहाल lबहादराबाद बैरियर न. 6 के निकट बसी गंगा विहार कॉलोनी की सड़कों पर फैले कीचड़ से कॉलोनी वासियो का चलना फिरना मुश्किल हो गया है, बीती रात हुई बारिश से सड़क पर नाले का गन्दा पानी गया जिससे कॉलोनी की सडक पर कीचड़ एकत्रित हो गया कीचड़ के कारण […]
सोलानी नदी के खनन माफिया के द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों से बेखौफ होकर खनन माफिया अपने कारोबार को अंजाम दे रहे हैं
रिपोर्ट मेहरबान मलिक रुड़की कोतवाली क्षेत्र के जोरासी जबरदस्त गांव के समीप सोनी नदी के खनन माफिया के द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों से बेखौफ होकर खनन माफिया अपने कारोबार को अंजाम दे रहे हैं दूसरी ओर प्रशासनिक अधिकारी इस ओर से मुख दर्शक पर तमाशबीन बने हुए हैं ग्रामीण खनन कारोबार खनन माफियाओं को लेकर ग्रामीणों […]



