Uncategorized

दोनों गंग नहरो के बीच स्थित दरगाह को उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने 24 घंटे में स्वयं हटाने का नोटिस आदेश कर दिया

रिपोर्ट सलमान अली

पिरान कलियर क्षेत्र उत्तराखंड में सरकारी भूमि सिंचाई विभाग वन विभाग आदि स्थलों से अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कलियर में दोनों गंग नहरो के बीच स्थित दरगाह को उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने 24 घंटे में स्वयं हटाने का नोटिस आदेश कर दिया है।जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है वहीं दरगाह के खादिम सेवादार दरगाह को सैकड़ों वर्षों से स्थापित होना बता रहे हैं उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय तृतीय ऊपरी खंड गंगनहर रुड़की की ओर से पिरान कलियर की प्रमुख दरगाहो में शामिल दोनों गंग नहर के बीच स्थित पीर गैब अली शाह की दरगाह पर नोटिस चस्पा कर बताया है कि उच्च न्यायालय के निर्देश पर उत्तराखंड लोक मार्गो लोक पार्कों तथा अन्य लोग स्थानों सार्वजनिक स्थलों मार्ग नहर पर व्यावसायिक आड में अनाधिकृत धार्मिक स्थलों संरचनाओं को हटाने पुने स्थापित करने तथा नियमितीकरण नीति में 2016 के क्रम में सेवादारों को किए गए अवैध रूप में स्थापित धार्मिक संरचना दरगाह को 24 घंटे में स्वयं हटाने का नोटिस चस्पा कर दिया है।नोटिस के बाद स्थानीय व अकीदत मंद लोगों में हड़कंप मच गया है। सेवादार खादिम रशीद शाहबाज आफाक ने बताया कि पिरान कलियर शरीफ की प्रमुख दरगाहो में हजरत मरदान अली शाह लक्ब पीर गैब अली शाह की दरगाह भी शामिल है और यह सैकड़ों वर्ष पुरानी है पूर्वजों के मुताबिक अंग्रेजों के जमाने से इसी स्थान पर स्थापित है उन्होंने बताया कि यहां पर उनके पूर्वजों की कई पीढ़ियों से सेवादार के रूप में सेवा करते चले आ रहे हैं और उत्तर प्रदेश के समय में उनके पूर्वजों ने यहां जब मरम्मत का कार्य कराया तो उस दौरान भी सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने रुकावट का प्रयास किया था। लेकिन उस समय तत्कालीन सिंचाई मंत्री डॉ पृथ्वी सिंह दीक्षित ने सेवादारों को एक आदेश देकर नक्शा बना कर दिया था। जो आज भी उनके पास सुरक्षित है उन्होंने कहा कि उनके पास दरगाह से जुड़ी कई दस्तावेज मौजूद हैं और वह सभी दस्तावेज लेकर जिलाधिकारी से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे सज्जादा नशीन अली एजाज साबरी ने कहा कि हजरत पीर गैब साहब ने कहा कि दरगाह बरसों पुरानी है और यह बहुत बड़े वली का दरबार है यहां प्रतिदिन सर्वधर्म के हजारों श्रद्धालु जायरीन आते हैं। और लाखों लोगों की आस्था इस दरगाह से जुड़ी हुई है। इस तरह से नोटिस चस्पा करना गलत है।ओर हम इसकी निंदा करते हैं। और सरकार से भी गुजारिश है कि सभी की भावनाओं का सम्मान करें उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ अनुज बंसल ने बताया जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देश पर नोटिस चस्पा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *