पुलिस ने किया भीकमपुर में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन l लक्सर एसएसपी के आदेश पर लक्सर पुलिस ने किया भीकमपुर में चौपाल कार्यकर्म का आयोजन l माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा उत्तराखंड राज्य को ड्रग फ्री देवभूमि मिशन 2025 एवं ऑपरेशन मर्यादा को सफल बनाने के लिए आज दिनांक 3,6, 2023 को ग्राम भीकमपुर में चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी ग्रामीणों ने भाग लिया पुलिस द्वारा ग्रामीणों के साथ नशे की रोकथाम के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई तथा पुलिस द्वारा ग्रामीणों को चेताया गया कि नशे के कारोबारी को बिल्कुल भी बक्सा नहीं जाएगा और यदि कोई व्यक्ति नशे के कारोबारी की मदद करता हुआ पाया गया तो उस वक्त के खिलाफ भी उसी तरह की कार्रवाई की जाएगी जिस तरह के नशे के कारोबारी के खिलाफ की जाती है गांव में नशा करने वालों की काउंसलिंग कर उन्हें नशा मुक्त करने व् नशा बेचने वालों की सूची पुलिस के देने के संबंध में भी ग्राम वासियों से विस्तृत से चर्च की गई l जिसमें ग्रामीणों ने पूर्ण रूप से सहयोग देने का आश्वासन दिया वहीं पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा के संबंध में अवगत कराया गया l जो व्यक्ति धार्मिक एवं संस्कृति स्थानों पर एवं नदियों के आसपास गंदगी फैलाते हैं व् नशे में हुड़दंग मचाते हैं उनकी सूची तत्काल पुलिस को दें ताकि उनके विरोध समय रहते हुए कानूनी कार्रवाई की जा सके l इसके अतिरिक्त पुलिस ने गोरा शक्ति एप एवं उत्तराखंड पुलिस मोबाइल एप्स एवं साइबर क्राइम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई




