कर्नाटक में जीत पर कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न lबहादराबाद 13 मई ( महिपाल )क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कर्नाटक विधान सभा में कांग्रेस को मिली बम्पर जीत पर ढ़ोल नागाड़ो के साथ आतिशबाजी कर जुलूस निकला और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी ख़ुशी जाहिर की l इस अवसर पर रामलीला ग्राउंड में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पूर्व मंत्री हरकत सिंह रावत ने कहा कि यह जीत देश के आगामी लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगी l कर्नाटक की जनता, वहां के वोटरों, कार्यक्रताओ को मेरी शुभकामनाए l उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जीत का असर पूरे देश में दिखने को मिल रहा है कांग्रेस में एक नए उत्साह का संचार हुआ है, भाजपा ने कर्नाटक में भगवान हनुमान का अपमान किया है जिसे जनता ने नकार दिया है, समाज को तोड़ने की राजनीति पर मुहब्बत की दुकान की मुहर लग गई है l अब हमें लोक सभा चुनाव की तैयारी में जीजान से लगना होगा lइस अवसर पर जसवंत चौहान, दाताराम चौहान, लक्ष्य चौहान, कपिल चौहान, उमेश भारद्वाज, विनीत चौहान, अनिल कथूरिया, इदरीश, शहीद, शुभम चौहान, यश चौहान, मुकुल चौहान, शाहनवाज, प्रियव्रत आदि उपस्थित रहे l
Related Articles
छात्रों ने माडल्स के जरिए दिखाई प्रतिभा l
छात्रों ने माडल्स के जरिए दिखाई प्रतिभा lरिपोर्ट महिपाल शर्मा lएंजिल्स एकेडमी में आयोजित हुई विज्ञान एवं कला प्रदर्शनीएंजिल्स एकेडमी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में राजीव शर्मा (नगर पालिका अध्यक्ष ,शिवालिक नगर, बीएचईएल) व रश्मि […]
मकर सक्रांति पर्व को देखते हुए पुलिस ने चायनीज माँझे की बिक्री रोकने को की छापेमारी l
मकर सक्रांति पर्व को देखते हुए पुलिस ने चायनीज माँझे की बिक्री रोकने को की छापेमारी l रिपोर्ट महिपाल शर्मा l मकर संक्रांति पर के मद्देनजर लोगों द्वारा की जाने वाली पतंग बाजी में इस्तेमाल किये जाने वाले चाइनीज मांझा से चोटिल होने वाले पशु पक्षी तथा मानव जन की सुरक्षा को लेकर उच्चाधिकारियों के […]
77वें गणतंत्र दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय रुड़की में ध्वजारोहण, डॉ. मधु सिंह ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
77वें गणतंत्र दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय रुड़की में ध्वजारोहण, डॉ. मधु सिंह ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं रुड़की। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय रुड़की में हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने […]



