बहादराबाद व रानीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने दबोचे 02 नशा तस्कर
बहादराबाद 3 अप्रैल ( महिपाल )
लगभग 10 किलो गांजा बरामद, तस्करी में प्रयुक्त बुलेट जब्त
अभियुक्त के विरुद्ध हरिद्वार के विभिन्न थानों में लगभग 2 दर्जन मुकदमे दर्ज
मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध बहादराबाद और अन्य थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चलाये जा रहे हैं, अभियान के क्रम में बहादराबाद व रानीपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा नहर पटरी मजार के पास से अभियुक्त राजा उर्फ इरफान पुत्र अशरफ निवासी दादूपुर गोविंदपुर रानीपुर हरिद्वार, अनिल गुप्ता पुत्र गोबरे बनिया निवासी लाल जी वाला थाना कोतवाली नगर हरिद्वार, को बुलेट से गांजे की तस्करी करते हुए 10 किलो 160 ग्राम अवैध गांजा के साथ दबोचा गया।
अभियुक्त राजा उर्फ़ इरफान के खिलाफ रानीपुर में आबकारी अधिनियम सहित गुंडा एक्ट एवं जुआ अधिनियम के 23 अपराधिक मुक़दमे दर्ज़ हैं वहीं एक आबकारी अधिनियम का मुकदमा बाहदराबाद में भी दर्ज़ है पुलिस नें दोनों का चलान कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है l




