एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार l
लक्सर पुलिस ने एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि महक सिंह पुत्र यशपाल निवासी ग्राम ढाढेकी ढाणा थाना लक्सर जिला हरिद्वार द्वारा दिनांक 15 अगस्त 2021 को अज्ञात अभियुक्त एचडीएफसी बैंक एटीएम लक्सर में धोखाधड़ी कर एटीएम बदलकर विभिन्न एटीएम से एक लाख ₹7000 निकालने के संबंध में कोतवाली लक्सर में संबंधित मुकदमा पंजीकृत कराया गया था उस मुकदमे में सुमित पुत्र विक्रम प्रदीप पुत्र समंदर प्रवेश पुत्र जब्बार निवासी ग्राम चंद्रपुर मजबता थाना बड़गांव जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश का नाम प्रकाश में आया था सुमित पुत्र विक्रम पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है व वांछित अभियुक्त प्रदीप उपरोक्त को जिला कारागार सहारनपुर से द्वारा बी वारंट तलब किया गया था l वांछित अभियुक्त प्रवेश गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था प्रवेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी l एसएसपी हरिद्वार के आदेशानुसार प्रवेश पुत्र जब्बार पर ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था प्रवेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह उपनिरीक्षक प्रेम प्रकाश शाह हेड कांस्टेबल सुधीर के द्वारा मुखबिर के बताए भी जगह से उसको गिरफ्तार कर लिया पकड़े गए अभियुक्त को संबंधित मुकदमे में दाखिल कर आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है l




