जलभराव को लेकर ग्राम वासी परेशान l लक्सर क्षेत्र के लादपुर कला गांव में, जलभराव को लेकर ग्रामीण काफी परेशान है, ग्रामीणों का कहना है कि यह हमारा मेन रोड है , हमें और हमारे बच्चों को इस गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है और आने जाने में काफी परेशानी होती है ग्रामीणों का कहना है कि आने जाने वाले लोग इसी गंदे पानी से होकर गुजरते हैं ग्रामीणों का आरोप है कि इस जलभराव के कारण काफी, बीमारियां पनप रही है जो कभी भी बड़ा रूप धारण कर रही है इस बदबू जलभराव को लेकर हमें सभी को काफी परेशानियां होती हैं इस पानी से गांव में काफी मक्खी मच्छर वह कीड़े मकोड़े पनप रहे हैं और ग्रामीणों का यह भी कहना है कि हम इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान से भी बात की ग्राम प्रधान ने हमें आश्वासन दिया लेकिन इसका कोई समाधान नहीं किया और जब हमने इस समस्या की ग्राम विकास अधिकारी से बात की तो ग्राम विकास अधिकारी ने हमें आश्वासन तो दिया लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया l और जब हम समस्या लेकर वीडियो साहब के पास गए तो उन्होंने हमें आश्वासन दिया , लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया, ग्रामीणों का कहना है कि हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो, हमारे , एसडीएम साहब के पास जाएंगे, हमारी सुनवाई वहां भी नहीं हुई तो, हम धरना प्रदर्शन पर बैठ जाएंगे




