रुड़की भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यसमिति के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के साथ कुछ अहम मुद्दों पर अनीश कस्सार पूर्व प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा ने अल्पसंख्यक कार्य योजना के मुद्दों पर अहम चर्चा की है। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कस्बा लंढौरा में गरीब जनता के मकान की किस्त रुकी हुई को लेकर बातचीत हुई। वही शौचालय को लेकर भी चर्चा की और वर्धा पेंशन कब्रिस्तान में नल लगाए जाने के संबंध में भी गुफ्तगू की गई। हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने सभी मुद्दों पर चर्चा करते हुए कस्बा लंढौरा के क्षेत्रवासियों को सभी कार्य जल्द पूरे करने का आश्वासन दिया हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त रुकी हुई जल्द आपके बैंक खाते में डाल दी जाएगी।




