गुमशुदा नाबालिक को पुलिस ने 8 घंटे में बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया l लक्सर दिनांक 17 2 2023 को 112 के माध्यम से कोतवाली लक्सर को सूचना मिली थी कि रिहान नाम का एक बच्चा जिसकी उम्र 6 वर्ष है वह सुबह 7:00 बजे से घर से लापता है इस सूचना पर थाना कोतवाली ने चेतक पर नियुक्त कांस्टेबल अनिल चौहान को आदेशित किया गया l नियुक्त कांस्टेबल अनिल चौहान द्वारा फिर से कोलर पर संपर्क किया गया l तो कॉलर ने बालक को लालपुर कला गांव कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार का निवासी होना बताया l चेतक पर पहुंचे कर्मचारी गणों द्वारा बच्चे की गहनता से तलाश की गई तथा उपरोक्त बालक रिहान को चेतक कर्मचारी गणों द्वारा सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया l बच्चे को सकुशल पाकर उसके परिवार जनों ने पुलिस का धन्यवाद किया l




