Uncategorized

जेएसबी इंटर कॉलेज में महेंद्र सिंह का प्रधानाचार्य बनना लगभग तय

 तो क्या नो प्रवक्ता होने के बाद भी एलटी शिक्षक को ही मिलेगा प्रधानाचार्य पद

 जेएसबी इंटर कॉलेज में महेंद्र सिंह का प्रधानाचार्य बनना लगभग तय

: कॉलेज के 9 के 9 प्रवक्ताओं की सहमति पत्र के साथ जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा बोर्ड का पारित प्रस्ताव

 पथरी

क्षेत्र के शाहपुर शीतला खेड़ा स्थित  इंटर कॉलेज में नो प्रवक्ता होने के बावजूद भी एलटी शिक्षक महेंद्र सिंह का प्रधानाचार्य बनना लगभग तय हो गया है सभी प्रवक्ताओं के सहमति पत्र के साथ बोर्ड द्वारा पारित प्रस्ताव की फाइल जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कराई गई है हालांकि जिला शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने बताया कि अभी फाइल का अध्ययन नहीं किया गया नियम के अनुसार ही कार्य किया जाएगा बरहाल कॉलेज में तो यही चर्चा है कि जब मियां बीबी राजी तो क्या करेगा काजी बताते चलें करीब 15 दिन पहले शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी किए गए पत्र के अनुसार बोर्ड द्वारा एलटी शिक्षक अखिलेश देवलाल को प्रधानाचार्य पद दिए जाने का प्रस्ताव का अनुमोदन यह कहते हुए निरस्त कर दिया था कि कॉलेज में नो प्रवक्ता होने जैसे तथ्यों से कार्यालय को अवगत नहीं कराया गया था क्योंकि प्रवक्ता का पद वरिष्ठ माना जाता है तो वहीं दूसरी तरफ अखिलेश देवलाल के नाम पर सतवीर सिंह प्रवक्ता ने सहमति व्यक्त नहीं की थी परंतु महेंद्र सिंह के ना पर वह भी सहमत हो गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *