मां ने किया अपने बच्चे का सौदा पिता भाई बहन गिरफ्तार देहरादून कारोबारी ने किया था सौदा आपको बता दें कलयुगी मां ने अपने 3 माह के बच्चे का सौदा किया बच्चे को देने आई मां और उसके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया वही देहरादून के रानी पोखरी का परिवार जो लड़के की चाहत में बच्चे को खरीदना चाहता था उसे भी गिरफ्तार किया गया है सौदा करने वाली आरोपी की बहन को भी गिरफ्तार किया गया पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया है साथ ही ₹500000 भी बरामद किए हैं मामला हरिद्वार के कनखल थाने का है जहां राजा गार्डन मैं बच्चे का सौदा किया जा रहा था असल में हर्षि पत्नी पूरण निवासी राजा गार्डन गली नंबर 3 में बताया उसके भाई महादेव की शादी को 10 वर्ष हो गए हैं जिनके अभी तक एक लड़की है और वह लड़का चाहते थे काफी कोशिश के बाद जब बच्चा नहीं हुआ तो उसकी एक जान पहचान वाली महिला अन्नू ने अपनी भतीजी मोनिका के बारे में बताया जिसने 3 माह पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया था मोनिका का तलाक हो चुका है और वह मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है मोनिका माली हालत के कारण बच्चे को बेचना चाहती थी पुलिस ने मोनिका थापा उसके पिता पिंटू पुत्र शंकर और बच्चा खरीदने वाले महादेव पुत्र दीपा निवासी रानीपोखरी देहरादून को गिरफ्तार किया है मोनिका ने बताया कि वह घर में झाड़ू पोछा लगा कर किसी तरह अपने जीवन यापन करती है और उसका तलाक हो चुका है




