कोहरे की चादर में लिपटा क्षेत्र, बढ़ी ठंडक l
बहादराबाद 3 फरवरी ( महिपाल )
दो दिन मौसम खुशक रहने के बाद आज एक बार फिर से पूरा क्षेत्र कोहरे के आगोश में लिपट गया, सुबह से ही आसमान पर कोहरे की चादर ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया जिस कारण आम जनता को भीषण ठण्ड का सामना करना पड़ l वहीं पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और तेज बर्फ़ीली हवाओं से मैदानी क्षेत्रों में इसका असर देखने को मिल रहा है l कोहरे के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है स्कूलों में जाने वाले छोटे बच्चों के दिक्कतो का सामना करना पड़ा, वाहनों की गति पर भी ब्रेक लग गया वाहन दिन में भी हेड लाइट जाला कर चलने को मज़बूर हुए l बार बार बदलते मौसम ने आम जनता की सेहत पर भी विपरीत असर दल दिया है, गत दो दिन से आसमान साफ रहने और भगवान भाष्कर के चमकने से दिन के समय जनता को धूप सेकने से सर्दी में राहत मिली लेकिन आज फिर से मौसम ने करवट लेकर जनता की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है, जनता कौवेक बार फिर से गर्म कपड़ो का सहारा लेना पड़ा है l मौसम विभाग के पूर्वांनुमान के अनुसार अगले दो दिन हरिद्वार में घने कोहरे का साम्राज्य रहने की चेतावनी जारी की है जिससे स्पष्ट है कि जनता को अगले दो दिन ठण्ड का सामना करना पड़ेगा, तापमान भी नीचे खिसक कर 9 डिग्री हो गया है हलाकि दिन के तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद किब्ज़ा रही है l अब देखना होगा कि क्या जनता को ठण्ड और कोहरे से निजात मिलेगी?



