एसएसपी अजय सिंह ने महिला के शव की शिनाख्त कर गुत्थी सुलझाने के रानीपुर पुलिस को दिए निर्देश पुलिस चौकी के पीछे नाले में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई महिला की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है मामला रानीपुर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी के पीछे का है चौकी के ठीक पीछे बहादराबाद औधोगिक क्षेत्र है इसलिए माना जा रहा है की महिला संभवत किसी फैक्ट्री में काम करती होगी फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है लेकिन सव के पास से मिले मोबाइल से बहुत जल्द शिनाख्त होने की उम्मीद है एसएसपी अजय सिंह एसपी क्राइम रेखा यादव ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी जुटाई हालांकि शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है पर हत्या की आशंका से पुलिस इनकार नहीं कर रही है पुलिस के मुताबिक गैस प्लांट चौकी के पीछे पुलिस क्वार्टर बने हुए हैं दोपहर बाद पुलिस क्वार्टर से चंद कदम की दूरी पर एक नाले में महिला का शव पड़ा देख राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी आनन-फानन में चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी मौके पर पहुंचे और पुलिस ने सव को नाले से बाहर निकाला उसके पास से मिले एक पस से एक जॉब कार्ड बरामद हुआ संभवत वह किसी कंपनी का है लेकिन उसका नाम उस पर नहीं लिखा है यही नहीं एक मोबाइल फोन भी मिला है जो पूरी तरह से गिला हो चुका था महिला का शव मिलने पर एसएसपी अजय सिंह एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे एसएसपी अजय सिंह ने शिनाख्त कर गुत्थी सुलझाना जाने के निर्देश रानीपुर पुलिस को दिए वही रानीपुर कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया के शव पर किसी तरह का निशान नहीं है मृतका नाले में कैसे पहुंची उसकी शिनाख्त के बाद यह साफ हो सकेगा




