Uncategorized

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने 10 बाईको समेत 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार l

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने 10 बाईको समेत 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार l

बहादराबाद 11 दिसम्बर ( महिपाल )
अपने गांव से नौकरी की तलाश में पहुंचे दो बेरोजगार लोगों को कोई काम नहीं मिला तो उन्होंने बाइक चोरी का धंधा शुरू कर दिया l बताते चलें कि शहर में बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है l वादी अकरम पुत्र श्री मुकरेम निवासी बढ़ेडी राजपूताना द्वारा तहरीर दी गई कि मेरी मोटरसाइकिल होण्डा सीडी डीलक्स पीठ बाजार से चोरी हो गई है।जिस पर थाना हाजा पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर चेकिंग अभियान शुरू किया गया।चोरी की घटनाओं के खुलासे करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपर द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, जिनको कुछ सादे कपड़ो में भी तैनात किया गया l गठित टीमों द्वारा कई सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए व पुराने चोरों से व्यक्तिगत मुलाकात कर आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई, तथा मुखबिर से व्यक्तिगत मुलाकात कर आवश्यक हिदायत दी गई। इसी के फलस्वरूप कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम द्वारा सघन पतारसी सुरागरसी करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर रेगूलेटर पुल सलेमपुर के पास से दो अभियुक्त् गणों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया l पुलिस द्वारा सख़्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्तों के पास से अलग-अलग स्थानों से चोरी की हुई 10 मोटरसाइकिल बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भिज दिया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *