रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
ई रिक्शा बैटरी के साथ पुलिस ने दो व्यक्तियों को धर दबोचा
शिकायतकर्ता राजेंद्र पुत्र कल्लू निवासी टिबडी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 5.12.2022 की रात्रि को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी ई रिक्शा से 02 बैटरी चोरी कर ले गए हैं, उक्त संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 605/22 धारा 379 भादवी पंजीकृत किया गया था.आज दिनांक 8.12.2022 को पुलिस द्वारा दो व्यक्ति 1. रविंद्र पुत्र तेजपाल 2. ग्लोब पुत्र बालकृष्ण निवासी गण टिबडी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार को ई रिक्शा बैटरी के साथ पकड़ा है. जिन्हें बाद आवश्यक कार्यवाही के माननीय न्यायालय पेश किया गया।
पुलिस टीम
1.उ0नि0 मनोज सिरोला
2.का0 ताजवर चौहान




