Uncategorized

दो सौ मीटर में की दौड़ में आयशा रहमान रही प्रथम।

दो सौ मीटर में की दौड़ में आयशा रहमान रही प्रथम।

✍🏻👉 रिपोर्ट सद्दाम अली

लंढौरा विकास खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में लंढौरा स्थित हिमगिरि एडवांस स्टडीज एंड स्पोर्ट्स स्कूल की छात्रा आयशा रहमान ने दो सौ मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं द्वितीय स्थान पर नाजिया और करुणा तीसरे स्थान पर रही आपको बता दें उत्तराखंड सरकार द्वारा हर साल खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाता हैं। सरकार द्वारा बच्चों को खेल के प्रति आकर्षित करने के लिए विकास खंड से लेकर जिला व प्रदेश स्तर तक उचित पुरुस्कार देकर सम्मानित किये जाते हैं। जिससे बच्चे स्पोर्ट्स में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। शुक्रवार को विकास खंड नारसन में लगभग सभी प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया जिसमें लंढौरा की आयशा रहमान ने दो सौ मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया और डबल बैडमिंटन में प्रथम स्थान और चार सौ मीटर रिले रेस की टीम ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं सो मीटर में दूसरा स्थान बैडमिंटन एकल में दितीय स्थान और डबल बैडमिंटन मिक्स अप में दिय स्थान प्राप्त किया आयशा रहमान ने तीन गोल्ड तीन सिल्वर मेडल जीत कर अपने क्षेत्र और अपने स्कूल का नाम रोशन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *