थाना क्षेत्र के गाँव भोंरी में आयोजित की गई चौपाल, नशे के खिलाफ मुहीम जारी l
बहादराबाद 27 नवम्बर ( महिपाल )
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की पहल पर बहादराबाद पुलिस ने ग्राम भौरी में चौपाल आयोजित कर जनता को नशे के दुस परिणामो को लेकर जागरूक किया, जिसमें एस पी सिटी भी मौजूद रहे l
चौपाल में पुलिस ने पीपीटी / वीडियोज के द्वारा लोगों को नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ड्रग फ्री देवभूमि 2025 अभियान के तहत जागरूक करते हुए नशे के दुष्परिणामो की जानकारी दी गई l साइबर क्राइम, उत्तराखंड पुलिस एप के विषय में जनता को अवगत कराया गया, कहा की इस एप को डाऊनलोड करने व उसमें निहित अन्य एप जैसे गौराशक्ति, साइबर शिलाकायत, ई एफ आई आर एप का प्रयोग करने यातायात नियमों के पालन के सम्बन्ध में जानकारी दी गई l
कार्यक्रम में ग्राम सभा के नवयुवकों को नशे से बचने हेतु मंगलदल एवं ग्राम सुरक्षा समिति को बढ़चढ कार सहयोग देने के निर्देश दिए गए l




