चार दिवसीय भारत जोड़ो हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा का हरिद्वार ग्रामीण विधान सभा के गाँव धनपुरा में समापन l
रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की भारत जोड़ो हरिद्वार
जिंदाबाद यात्रा का चौथे दिन हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के धनपुरा गांव में समापन हो गया। इस दौरान ज्वालापुर
विधानसभा के सुभाष गढ़, दीनारपुर, अलीपुर, बहादरपुर जट आदि गांवों में यात्रा का स्वागत किया गया।
हरदा ने जगह-जगह कार्यकर्ताओ को संबोथित कर उनमें जोश भरा। हरीश रावत रविवार से उधमसिंहनगर में भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चार दिन पहले बॉर्डर के गांव उदलहेड़ी से भारत जोड़ा हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा की शुरूआत की थी। यात्रा में सरकार कि नाकामियों, महगाई, बेरोजगारी, भाईचारे को तोड़ने की कोशिश का विरोध किया गया l
इस अवसर पर चौधरी किरणपाल बाल्मिकी, विरेंद्र रावत, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राव आफाक अली, बीएस तेजियान, सूबा सिंह ढिल्लो, राजवीर सिंह चौहान सुखबीर कौर, जोगेंद्र सिंह, राजकुमार शर्मा, प्रेम कीर्ति, गौरव शर्मा, जगतार सिंह, पिंका,
ललित कुमार, चंद्रशेखर विशाल, चंद्रशेखर, जोगिंदर सिंह हरदीप सिंह, हरविंदर सिंह, प्रीत चीमा, गिंदा, जसकरण, जजपाल,गुरजंट, गोपी राज, शेरा, पुनीत बक्शी, गुरविंदर चीमा, सागर,राहल, कीर्तिक बिरला, राजबीर, यश शर्मा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।




