Uncategorized

अवैध मिट्टी का खनन कर रहे एक जेसीबी को पुलिस ने किया सीज।

अवैध मिट्टी का खनन कर रहे एक जेसीबी को पुलिस ने किया सीज।

✍🏻👉 रिपोर्ट सद्दाम अली

लंढौरा पुलिस ने चौकी क्षेत्र में अवैध मिट्टी का खनन कर रही जेसीबी को सीज कर दिया। बुधवार को लंढौरा पुलिस को मुखबिर ने अवैध मिट्टी उठाने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने तुरंत पुलिस टीम गठित कर चौकी क्षेत्र के गाधारौना,जैनपुर झझेडी,भगवानपुर चंदनपुर में अवैध खनन के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाया जहां पुलिस चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह को गाधारौना मार्ग जैनपुर पर एक जेसीबी अवैध मिट्टी की खुदाई करती हुई दिखाई दी। जिसके बाद चौकी प्रभारी ने जेसीबी चला रहे व्यक्ति सें जेसीबी व मिट्टी उठाने सें संबंधित कागजात मांगे तों वह नहीं दिखा पाया जिसके बाद चौकी प्रभारी ने जेसीबी को पकड़कर चौकी ला कर सीज कर दी। लंढौरा पुलिस चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया है की चौकी क्षेत्र में गैरकानूनी कार्य करनें वालों को किसी सूरत में बक्सा नहीं जाऐगा। वहीं चौकी प्रभारी ने खनन माफिया को चुनौती देते हुए कहा अवैध खनन करना छोड़ दें वरना उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *