नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज़ l
बहादराबाद 23 नवम्बर ( महिपाल )
मुलरूप से शाहजन्हापुर निवासी एक व्यक्ति जो हाल में रावली महदूद में रह कर सिडकुल की कंपनी में काम करता है, ने थाने में तहरीर देकर बताया कि निशा पाल पुत्र मनोहर लाल निवासी ग्राम काका राम जिला सीतापुर उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले गया है l
पुलिस ने वादी उपेंद्र सिंह पुत्र बीर सिंह निवासी गगरिया थाना निगोही की तहरीर पर अभियुक्त के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज़ कर जाँच शुरू करदी है l




