नोपार्किंग में खड़े वाहनों के पुलिस ने काटे चालान l
बहादराबाद 21 नवम्बर ( महिपाल )
नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ बहादराबाद पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने दस वाहनों पर हवाई चालान चस्पा किए । साथ ही वाहन चालकों को चेतावनी दी कि अगर दोबारा नो पार्किंग में कार/भारी वाहन खड़े किए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस की कार्रवाई को देखकर कई लोग वाहन लेकर भाग निकले शहर में बाजार से लेकर हाईवे किनारे तक नो पार्किंग में कार/भारी वाहन और अन्य वाहन पार्क किए जाने से आए दिन जाम लग रहा है। इससे आम जनता से लेकर दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नो पार्किंग में वाहन खड़े होने की पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने सोमवार को हाईवे पर अभियान चलाया। पुलिस ने मोक्षक हॉस्पिटल से लेकर इंडियन आयल पेट्रोल पंप तक नो पार्किंग में खड़े कार/भारी वाहनों पर हवाई चालान चिपकाया। पुलिस की कार्रवाई से अन्य चालकों में खलबली मच गई और वह अपने वाहन को लेकर निकल गए। बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा।




