Uncategorized

सहकारी समिति के चेयरमैन ने सांसद से की किसानों के हित को तोल केंद्र लगाने की मांग।

रिपोर्ट पहल सिंह राणा

सहकारी समिति के चेयरमैन ने सांसद से की किसानों के हित को तोल केंद्र लगाने की मांग।
रुड़की गन्ना सहकारी समिति रुड़की के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सैनी ने हरिद्वार सांसद को एक पत्र लिखकर मांग की है कि इकबालपुर के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए अन्य शुगर मिल इकबालपुर लक्सर लिबबरहेड़ी डोईवाला के तोल कांटे लगाने पर अपने स्तर से निबंधक सहकारी गन्ना विकास आयुक्त व सहकारी गन्ना समितियां गन्ना उद्योग कांसीपुर को निर्देशित करने की कृपा करें जिससे किसान समय से अपना गन्ना आपूर्ति कर सके इस बात पर भी ध्यान दिया जाए वर्ष 2017-2018व 2018-2019 का गन्ना भुगतान शुगर मिल इकबालपुर ने अभी तक गन्ना का भुगतान नही किया है ।उसे भी तुरंत करवाने के आदेश शुगर फैक्ट्री के अधिकारियों को दे। सांसद को पत्र देने वालों में जो मुख्य रूप से शामिल रहे उनमें गन्ना सहकारी समिति इकबालपुर के चेयरमैन सुरेंद्र सैनी ,संदीप गोयल जिला अध्यक्ष भाजपा हरिद्वार डॉ जयपाल सिंह चौहान पूर्व जिलाध्यक्ष हरिद्वार रामपाल सिंह, सुजाता सिंह चौहान राजकुमार सैनी ,रविंद्र सैनी, अनिल चौधरी, मधु त्यागी, चंद्र त्यागी, पवन त्यागी ,आशु चौधरी आदि भाजपा के कई दर्जन मुख्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *