Uncategorized

पुजारी को बंधक बना एक लाख का माल उड़ाया,

पुजारी को बंधक बना एक लाख का माल उड़ाया,

बहादराबाद। पथरी थाना इलाके के ग्राम कटारपुर में प्राचीन शिव मंदिर है। पुजारी को बंधक बनाकर नकदी सहित लाखों की लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।इतना ही नहीं लुटेरे मंदिर में रखे सामान में भी आग लगा गए.लुटेरे वारदात को अंजाम देकर बाबा को मंदिर में ही बांधकर कमरे में बंद कर छोड़ गए,जिससे उनके शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं।सुबह इस बात का पता लगा तो पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.सुबह करीब 8 बजे जब मंदिर में श्रद्धालु आए तब जाकर घटना का पता चला, जिसके बाद पथरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों की तलाश शुरू की गई. पथरी थाना प्रभारी पवन डिमरी ने बताया कि इस मामले में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट की वारदात अंजाम देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. घटना में करीब एक लाख रुपए लूट लिए हैं. घायल बाबा को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *