थाना अध्यक्ष ने बच्चों के बीच मनाया बल दिवस l
बहादराबाद 14 नवम्बर ( महिपाल )
थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार महोदय के आदेश के क्रम में थाना बहादराबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रोहलकी किशनपुर में बाल दिवस के अवसर पर बच्चों और उनके अभिभावकों को माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा जारी “uttarkhand police app” व “गौरा शक्ति ऐप” के संबंध में विस्तृत से जानकारी दी,एवं माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान” के अन्तर्गत उनके मिशन को साकार करने हेतु छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी एंव साइबर अपराधों व यातायात नियमों की जानकारी दी गई।थाना अध्यक्ष ने बताया कि
थाना स्तर से समय-समय पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम जारी रहेंगे।




