क्षेत्र पचांयत की बैठक में उठे कई मुद्दे l
बहादराबाद 3 नवम्बर ( महिपाल )
क्षेत्र पंचायत बहादराबाद की पहली बैठक में ही मूलभूत सुविधाएं,बिजली ,पानी ,शिक्षा ,स्वास्थ्य ,सड़क को लेकर जनप्रतिनिधियों ने चिंता दिखाई। अधिकांश सदस्यों ने अपने अपने प्रस्ताव बना कर दिए,जिन्होंने बैठक के दौरान अधिकारियों को अपने समस्याओं से अवगत कराया ।हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय बना रहना चाहिए। सभी नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधि अपनी अपनी क्षेत्रों की समस्या लेकर आए है। अधिकारियों ने भी समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि वह भी उम्मीद है कि जन प्रतिनिधियों की समस्या सुनकर अधिकारी उनका निस्तारण करेंगे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि आज की बैठक बहुत ही महत्वपूर्ण है, लंबे अंतराल के बाद यह बैठक हो रही है, जिसमें जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर वार्ता की जा रही है वहीं अधिकारियों को भी निर्देशित किया है गया है कि वे नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारियां दें ।उन्होंने कहा कि जब वह अपने अधिकारों को पहचानेंगे और अपने क्षेत्र के विकास के लिए कृत संकल्प होगे तो निश्चित ही गांव का विकास होगा ।उप जिलाधिकारी पूर्ण सिंह राणा ने भी सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि को बधाई देते हुए अपने अपने क्षेत्रों के विकास कार्य में जुट जाने का आह्वान किया और कहा कि वह ईमानदारी और लगन से अपने अपने गांव का विकास करें। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बलाक प्रमुख आशा नेगी ने कहा कि वह सभी को साथ लेकर चलेगी और क्षेत्र के विकास के लिए कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि सभी के क्षेत्र में समान रूप से विकास कराया जाएगा। इस दौरान परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, विकास अधिकारी मानस मित्तल , ज्येष्ठ उप प्रमुख उधम सिंह, कनिष्ठ उप प्रमुख धर्मेंद्र क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधानों एवं जिला पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्हें विकास की योजनाओं से अवगत कराया इस दौरान उन्होंने सुलतानपुर कुन्हारी की क्षेत्र पंचायत महिला सदस्य ने अपने क्षेत्र में डेंगू की समस्या से स्वास्थ्य विभाग को चेताया तथा पास जगह-जगह गंदगी की समस्या से अवगत कराया,रामगढ़ के प्रधान ने भी इसी समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया,पीली पड़ाव के ग्राम प्रधान ने भी सदन को समस्या से प्रशासन को अवगत कराया रावली महदूद के ग्राम प्रधान वह मुस्तफाबाद के बीडीसी सदस्य ने बिजली के खाम्बो पर तार ना होना तथा अन्य क्षेत्र में पानी की समस्या से अधिकारियों को रूबरू कराया यही नहीं कुछ जगह पानी की नई लाइन डालने को लेकर जगह-जगह लीकेज होने की समस्या को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा श्रीमती अनुपमा रावत ने अधिकारियों को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया जिसका अधिकारियों ने निस्तारण का वादा किया बैठक में खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल परियोजना निदेशक विक्रम सिंह जेष्ठ ब्लॉक प्रमुख उधम सिंह चौहान, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा नेता नरेश चंद जायसवाल के अलावा ग्राम प्रधान बहादराबाद नीरज चौहान, ग्राम प्रधान खेड़ली संगीता थेl




