लक्सर तहसील क्षेत्र के बादशाहपुर मोहना वाला के ग्रामीणों ने जिला अधिकारी विनय शंकर पांडे के समक्ष की शिकायत जिसमें जिलाधिकारी द्वारा कार्रवाई के आदेश आपको बताते चलें कि मोहना वाला गांव के जंगल में ग्राम समाज की जमीन पर खड़े पेड़ों को प्रधान पति बबलू ने रातों-रात कटवा कर नौ दो ग्यारह कर दिए हैं जिसकी भनक ग्रामीणों को पड़ी ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कटे हुए पेड़ों को अपने कब्जे में लेकर काटने वाले के ही सुपुर्द कर दिए जिससे ग्रामीण और भी ज्यादा आग बबूला हो गए और उन्होंने इसकी शिकायत तहसील दिवस के मौके पर जिलाधिकारी के सामने रखी जिस पर सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी की ओर से कार्रवाई के आदेश दिए गए जब हमने इस बाबत ग्रामीण से जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि ग्राम समाज की जमीन से सैकड़ों पेड़ रातों-रात काट दिए गए और जब हमें पता चला तो एक ट्राली माल मौके पर था लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं की गई आज हमने इसकी शिकायत जिलाधिकारी के समक्ष रखी जिसमें बताया गया कि मौजूदा प्रधान पति बबलू ने इन पेड़ों को कटवा कर नौ दो ग्यारह कर दिया है जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं




