Uncategorized

विधायक ने पत्र जारी कर जताया लोगों का आभार और सरकार के नुमाइंदों पर लगाया काम ना करने देने का का आरोप ।

रिपोर्ट पहल सिंह राणा कविता

विधायक ने पत्र जारी कर जताया लोगों का आभार और सरकार के नुमाइंदों पर लगाया काम ना करने देने का का आरोप ।
लक्सर हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने आज एक पत्र जारी करते हुए बताया की लोगों ने चुनाव के दौरान मुझे निर्भीक होकर लोगों ने चुनाव जिताया है
। उसके बाद जो सरकार के नुमाइंदे चुनाव हारे हैं, उन्होंने सरकार के दबाव का सहारा लेकर पंचायत चुनाव में गड़बड़ी को अंजाम दिया है। जो ऐसा पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कुछ लोगों को सरकार के कर्मचारियों के द्वारा अपने चेहरे अधिकारियों के द्वारा हरवाया गया है। उन्होंने कहा सैकड़ों लोगों के खिलाफ झूठे मुकदमे लिखवाए गए हैं। जिनमें स्कूली बच्चे भी शामिल है, इस सरकार के नुमाइंदे उन बच्चों का भी भविष्य खराब करने पर लगे हुए हैं। उन्होंने कहा हर जगह यह लोग अच्छे काम पर रोड़ा अटकाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा क्षेत्र में खनन करने के लिए अपने बाहर से साथी ही बुलाए हुए हैं
जिनमें लोकल आदमियों का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा मेरे पिताजी ने चुनाव के बाद मुझे बोल दिया था। यह आपका परिवार रहन सहन यहां की जनता है। आप जनता के बीच में रहकर काम करें उन्होंने कहा मैं अब एक बड़ा कदम उठाने जा रही हूं। उसके लिए मुझे चाहे जितनी बड़ी कुर्बानी देनी पड़े मेरा पीछे हटने का सवाल ही नहीं चाहे उसके लिए मेरी जान चली जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *