Uncategorized

मिनी बैंक संचालक से लाखो की लूट, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा l

मिनी बैंक संचालक से लाखो की लूट, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा l
बहादराबाद 15 अक्टूबर ( महिपाल )
बीती देर रात रावली महदूद में मिनी बैंक संचालक से दो बाईक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर लाखो की लूट को अंजाम दिया l पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं, आज पीड़ित की तहरीर पर थाना बहादराबाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज़ कर जाँच तेज कर दि है l प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात लगभग 8 बजे रावली महदूद में मिनी बैंक संचालक विनोद कुमार पुत्र हुकम सिंह निवासी
अत्मलपुर बोंगला अपनी दुकान बंद कर अपने घर लोट रहा था कि पथरी पावर हॉउस के पास सुनसान रास्ते पर मोटर साईकिल सवार दो बदमाशों ने इसे रोक कर हथियारों के बल पर उसका पैसों से भरा बैग और मोबाईल फोन छीन लिया, बदमाश लूट के बाद हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए l पीड़ित ने बताया कि उसके बैग में 1,22,530/- रुपए थे l किसी तरह पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी l सूचना पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगे l थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज़ कर लिया गया है बदमाशो को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *