मेडिकल में विभिन्न विषयो में मिली मान्यता l छात्रों को मिलेगा लाभ l
बहादराबाद 7 अक्टूबर ( महिपाल )
उत्तरांचल पैरामेडिकल साइंस एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट ,पथरी को रेडियोलॉजी, लैब टेक्नोलॉजी, के साथ ही ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी
सहित, तीन विषयों में स्नातक पाठ्यक्रम की मान्यता मिल गई है।
संस्थान के चेयरमैन दीपक प्रसाद ने बताया कि उत्तराखंड पैरामेडिकल काउंसिल,और उत्तराखंड शासन द्वारा संस्थान को मान्यता प्राप्त हो गई है।
जिससे आस पास के ग्रामीण इलाकों के छात्रों को अर्ध चिकित्सा के क्षेत्र में पढ़ाई का अवसर प्राप्त होगा।
उन्होंने बताया कि संस्थान के छात्रों को हरिद्वार के तीन प्रमुख मल्टी स्पेशलिटी अस्पतालों में प्रशिक्षण का भी अवसर मिलेगा।
ग्रामीण क्षेत्र की संस्था उत्तरांचल एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। ट्रस्ट द्वारा योग, मानविकी, विज्ञान , पुस्तकालय विज्ञान में भी कई कोर्स चलाए गए हैं।
उक्त जानकारी देते हुए कालेज के निदेशक ओमप्रकाश शर्मा, प्रशाशनिक अधिकारी विपिन कुमार, एच ओ डी ( जंतु विज्ञान ) शिव प्रसाद, कारण शर्मा भावना, संजना, नजमीन आदि उपस्थित रहे l




