देवभूमि सब्जी फल आढ़ती एसोसिएशन ने किया चुनाव का बहिष्कार, पुरानी कार्यकारिणी पर जताई सहमति। एक गुट ने किया था चुनाव का ऐलान, आढ़तियों ने सर्वसम्मति से चुन लिया अध्यक्ष व उपाध्यक्ष।
हरिद्वार। आज दिनांक 18/9/22 को यूनियन देवभूमि सब्जी फल आढ़ती एसोसिएशन द्वारा आढ़तियों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधान कालू हसन जी ने की जिसमें अध्यक्ष पद हेतु वार्ता की गई। जिसमें सभी आढ़तियों द्वारा पूर्व से चले आ रहे अध्यक्ष योगेंद्र कुमार माटा जी को पुनः सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया वह पूर्व से चले आ रहे उपाध्यक्ष हाजी युनुस मंसूरी जी को पुन: सर्व सम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया। जिसमें अध्यक्ष व उपाध्यक्ष द्वारा समस्त आढ़तियों को भरोसा दिलाया की आढ़तियों के हित में जो भी कार्य होगा उन्हें प्राथमिकता से किया जाएगा। बैठक में मौजूद रहे तिलक राज शर्मा, किशन माटा, प्रमोद चौहान, शकील मंसूरी, चांद मंसूरी, रतन जी, दिनेश अग्रवाल, श्यामसुंदर, साकिर खान, विजय टूटरेजा, मनीष धींगरा, शाहनवाज मंसूरी, राजीव चौधरी, चंद्रपाल कश्यप, राजू सहगल, योगेश, हाजी शेरू अंसारी, मुस्तफा ख्वाजा, संतोष जयसवाल, नाहिद अंसारी, पंडित बृजमोहन, विकास, गुलजार गॉड, हाजी नाजिम अंसारी, हाजी कौसर, नवाब अंसारी, मेहताब मंसूरी, मुर्शद ख्वाजा, विक्की पंडित, हाजी मीरू, इसरार केले वाले, डॉ राजेंद्र, मोहनलाल चोपड़ा, हाजी शाहिन मंसूरी, शानू मंसूरी, अली अंसारी, मुनीर अंसारी, इरफान पपीते वाले, रामवीर, जावेद मंसूरी, अमित मेहता, दिलशाद केले वाले, रब्बान केले वाले, इरफान पपीते वाले, पंडित देवेंद्र शर्मा, पंडित त्रिपुरारी आदि मौजूद रहे।




