मंगलौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा। एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा आरोपी फरार।
✍🏻✍🏻 रिपोर्टर सद्दाम अली
। मंगलौर पुलिस को चोरी के माल के साथ एक चोर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। वहीं, एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया है। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चार मोटरसाइकिल व एक छोटा हाथी भी बरामद किया है। वहीं आरोपी के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर वाहन चोरी के खिलाफ मंगलौर पुलिस अभियान चला गया सोमवार की शाम मुखबिर की सूचना पर मंगलौर पुलिस ने लंढौरा रोड जैनपुर गांव के पास से एक आरोपी को चोरी की बाइको व एक छोटा हाथी के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरा आरोपी पुलिस के चंगुल से भाग निकला। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में अपना नाम इरशाद पुत्र सलीम बंजारा निवासी ग्राम जैनपुर थाना मंगलौर बताया है. पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर चार चोरी की मोटरसाइकिल व एक छोटा हाथी बरामद किया है. वहीं पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि इरशाद पुत्र सलीम बंजारा निवासी ग्राम जैनपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं, दूसरा आरोपी साजिद पुत्र मोहम्मद हसन निवासी मोहल्ला पठानपुरा मंगलौर जो की फरार होने में सफल रहा, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश हरियाणा उत्तराखंड के अन्य जिलों से वाहन चोरी कर उनको कम दामों में मंगलौर तथा अन्य देहात क्षेत्र में बेचते हैं जिसमें उनको अच्छा खासा मुनाफा होता है।




