आपसी झगडे का शिकार हुई दो साल की मासूम, पिता ने ही मार डाला अपनी बेटी को l
बहादराबाद 24 अगस्त ( महिपाल )
सिडकुल थाना क्षेत्रान्तर्गत एक दिन पूर्व में खेत मे मिला दो साल की बच्ची के शव शहर भर में हड़कंप मचा दिया था। बच्ची के गले मे धारदार हथियार से निशान थे, जिसके कारण प्रथम दृष्टया यही बताई जा रही थी कि बच्ची की हत्या हुई है। पुलिस द्वारा शव बरामद किया गया था, ओर बच्ची की शिनाख्त के लिए पुलिस चारो तरफ जुटी हुई थी, जिसके बाद पुलिस को कुछ पहलू ऐसे मिले जिससे पुलिस मासूम की हत्या की जड़ तक पहुच गई, हालांकि बच्ची की माँ ने पुलिस को बता दिया था, की बच्ची उसके पति के पास रहती थी, और पति- पत्नी में विवाद चल रहा था। पुलिस ने गुथी सुलझाने के लिए बच्ची के बाप की तलाश शुरू कर दी थी, सारे एंगल से पुलिस जांच में जुटी ही थी, इतने में पुलिस को सूचना मिली कि सिडकुल क्षेत्र में ही एक व्यक्ति घायल सड़क पर पड़ा हुआ है । तत्काल पुलिस वहाँ पहुची और देखा कि वह बच्ची का बाप ही है जिसके गले पर भी धारदार हथियार के निशान है जिसकी वजह से वह घायल है।, पुलिस द्वारा घायल को जिला अस्तपताल पहुचाया गया। जहाँ उसका उपचार चला, लेकिन गंभीर घायल होने के कारण उसे एम्स अस्तपताल ऋषिकेश रेफर कर दिया गया जहाँ उसका उपचार चल रहा है। वही इस मामले में सिडकुल थाना अध्यक्ष प्रमोद उनियाल ने बताया कि बच्ची के बाप को पकड़ लिया गया है। घायल होने के कारण उसे उपचार के लिए अस्तपताल में भर्ती कराया गया है। बताया कि घायल होने के कारण बच्ची के बाप ने ज्यादा कुछ नही बता पाया। उपचार पूरा होने के बाद घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। उधर घायल पिता ने बताया कि उसकी महिला मित्र तीन साल से एक साथ पति पत्नि के रूप में रह रहे थे जिससे उनकी एक बिटिया थी l उसकी महिला मित्र बेटी को मुसलमान बनाना चाहती थी जिस पर अक्सर उनका आपस में झगड़ा होता रहता था, कुछ दिन पहले उसकी महिला मित्र अपने घर बिजनौर चली गई थी और वाह अपनी बेटी को अपने साथ ले आया था l




