तीन को शांति भंग में किया गिरफ्तार l
बहादराबाद 7 अगस्त ( महिपाल )
आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस ने तीन लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है l पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम शांतर शा से पुलिस ने मंजेश पुत्र ब्रह्मपाल, अंकित पुत्र प्रीतम, शौकीन पुत्र वेदपाल निवासी शांतर शाह को शांति भंग में गिरफ्तार किया है l थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा ने कहा की आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए झगड़ा फसाद करने वालों के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेंगी l



