आज हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के गांव धारीवाला से आयुष ठाकुर ने अपनी पदयात्रा का शुभारंभ सुबह 5:00 बजे से किया आयुष ठाकुर उत्तराखंड के चार धाम भारत के चार धाम और 8 ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा जिसकी दूरी लगभग 11000 किलोमीटर है करने के लिए मेरठ के मवाना से निकले हुए हैं इसी क्रम में आज धारीवाला से मिस्सरपु तक जगह जगह पर आयुष ठाकुर का जोरदार स्वागत किया गया ग्राम फेरूपुर राम खेड़ा और कटारपुर चौराहे पर जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में हजारों लोगों ने आयुष ठाकुर का भव्य स्वागत किया और फूल माला पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दी इसी क्रम में जियापोता शिव मंदिर में आयुष ठाकुर ने पूजा अर्चना की और भोले बाबा का आशीर्वाद लिया इस अवसर पर आयुष ठाकुर ने कहा कि वह युवाओं को संदेश देने के लिए अपनी यात्रा पर निकले है उन्होंने कहा कि वह संदेश देना चाहते हैं कि युवा वर्ग नशा और दूसरी बुराई से दूर रहकर अपने धर्म और संस्कृति को जाने इस अवसर पर जिला महामंत्री किसान मोर्चा भाजपा धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि आयुष ठाकुर 11000 किलोमीटर की पदयात्रा पर अपनी धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए निकले है उन्होंने कहा कि हर युवा आयुष ठाकुर के साथ है उन्होंने आयुष ठाकुर की इस पद यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी स्वागत करने वालों में दीपक चौहान विनीत प्रताप सिंह विशाल सैनी पुरुषोत्तम सैनी विवेक चौहान श्यामा जिवेंद्र तोमर रेणु चौधरी डॉ यशपाल सैनी डॉक्टर जयचंद सैनी काकुल सैनी श्याम सिंह सैनी विशाल चौहान विजय चौहान अंकित चौहान गगन शर्मा नूतन कुमार




