आज हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के गांव कटार पुर और बिशनपुर कुंडी में पशुपालन एवं गन्ना विकास मंत्री उत्तराखंड सरकार सौरव बहुगुणा जी ने पशुपालकों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुना उन्होंने बताया कि सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम उनकी समस्याओं को सुन रही है जिससे कि जनता की समस्याओं का त्वरित रूप से समाधान हो सके उन्होंने इस अवसर पर कटार पुर गांव में पशु पालकों की समस्याओं को सुना दूसरी ओर उन्होंने गांव बिशनपुर में बकरी और भेड़ पालकों के घर जाकर उनकी समस्याओं को सुना उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से बकरी पालकों के लिए बाडो की व्यवस्था की जा रही है और बकरी और पशुओं की रोगों की रोकथाम के लिए वैक्सिनेशन का कार्य भी तीव्र गति से चल रहा है इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को भी दिशा निर्देश दिए कि गांव गांव जाकर पशुपालकों की समस्याओं को सुने और उनका निदान करें इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि हमारी सरकार के द्वारा किसानों और पशुपालकों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है हमारी सरकार किसानों के लिए संवेदनशील है हमारी सरकार द्वारा ही गन्ना किसानों को पिछले सत्र में ₹30 बढ़ोतरी मूल्य दिया गया था आने वाले समय में भी हम किसानों की हर समस्या का समाधान करेंगे इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुखदेव कुंवरपाल जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान अमित चौहान सोहानवीर पाल फुरकान अहमद डॉक्टर शमशाद अली रवीश गोरिया सुधीर चौहान चंडकिर्न सिंह आदि उपस्थित रहे




