13 जगहों पर पकड़ी बिजली चोरी
लंढौरा।
रिपोर्ट मेहरबान अली
ऊर्जा निगम की टीम ने कस्बे व आसपास के क्षेत्रों में बिजली चोरी के खिलाफ छापामार अभियान चलाया जिसमे 13 जगहों पर बिजली विभाग ने बिजली चोरी पकड़ी हैं।
सोमवार को एसडीओ मयंक पंत ने देहरादून से आई विजिलेंस के साथ मिलकर बड़े स्तर पर बिजली चोरी के खिलाफ बिझौली,भगवानपुर चंदनपुर बिंझौली गांव में अभियान चलाया सैकड़ों जगहों पर चेकिंग की गई जिसमें 13 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई एसडीओ मयंक पंत ने बताया कि बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराने को लेकर तैयारी की जा रही है उन्होंने कहा बताया कि आने वाले समय में भी बिजली चोरों के खिलाफ इसी तरह से अभियान चलाया जाएगा। विजिलेंस टीम में एसडीओ हनुमान सिंह रावत,एसडीओ धनंजय सिंह,अवर अभियंता अमित त्यागी व लाइन स्टाफ मौजूद रहे।




