चोरी के सामान सहित दो चोर गिरफ्तार l
बहादराबाद 31 जुलाई ( महिपाल ) पथरी पुलिस ने गत 27 जुलाई को मनोज कुमार पुत्र महावीर निवासी एक्कड़ कला थाना पथरी की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज़ किया था l जिसमें वादी ने बताया कि अज्ञात चोरो ने उसके घर में घुस कर वहां से एल ई डी, सोने चाँदी के ज़ेवर चुरा लिए हैं, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज़ कर चोरो को पकड़ने के लिए टीम बना कर कार्यवाही शुरू की जिसमें पुलिस ने गत रात्रि को बिलाल पुत्र याक़ूब निवासी मोहल्ला पाँवधोई थाना ज्वालापुर, अरशद पुत्र शमशेर निवासी मोहल्ला चौहानान थाना ज्वालापुर को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया l पुलिस को चोरो के पास से चोरी का लगभग 4 लाख का सामान बरामद हुआ हैं जिसमें 2 एल ई डी, 2 जोड़ी चाँदी की पायजेब, 5 सोने के पेंडल, 2 सोने की चेन, 5 सोने की अंगूठी, 1 सोने की टिकड़ी, 2 जोड़ी बच्चों की पायजेब, 18 जोड़ी बिच्छूवे,1 चाँदी का सिक्का, 1 जोड़ी कमर बंद चाँदी का 2 कंठी माला व 2 जोड़ी चाँदी की पायजेब बरामद हुई हैं l थाना अध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि पकडे गए चोरो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है l




