लकसर। हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की अंतिम सूची जारी हो गई है।सूची से सालों पहले से जिला पंचायत ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे कई दिग्गज बिना लड़े ही मैदान से बाहर हो गए हैं।सूची प्रकाशित होने के पहले कोई तैयारी न होने के बावजूद कई नए दावेदार भी खम ठोकने को तैयार हो गए हैं।आपको बता दे इसी कड़ी में ढाढेकी ढाना सीट से कांग्रेसी दिग्गज प्रत्यासी नेता बालेश्वर सिंह चुनाव को लेकर लोगों से नुक्कड़ सभाएं करते नजर आए उन्होंने बताया कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो सबका विकास करती है तथा हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई हम सब है भाई भाई का पाठ सिखाती है कांग्रेस पार्टी हमेशा किसान मजदूर व गरीब को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है बालेश्वर सिंह ने बताया कि अगर हम जनता ने जीता कर भेजे तो शिक्षा चिकित्सा तथा क्षेत्र का विकास गरीबों को रोजगार बूढ़े बेसहारा को पेंशन गरीब को मकान और शौचालय दिलवाने का कार्य करेंगे अच्छी रोड गांव के विकास के लिए पक्का नाले हर क्षेत्र में रुके हुए कार्यों का विकास करेंगे




