बहादराबाद 1 जुलाई ( महिपाल ) बीती देर रात सिडकुल की तरफ से शिवालिक नगर चौक आ रही तेज रफ्तार एक बेगनार गाड़ी ने रोड पर चलते राहगीरों को उड़ाया। बता दे कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे कुछ लोग एक गाड़ी का पीछा कर उसे रोकते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो में गाड़ी को रोक भी लिया गया। बताया जा रहा है कि वीडियो में जो गाड़ी है उसने राह चलते लोगो को उड़ाया है। बहादराबाद व रानीपुर पुलिस मोके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर व चालक को अपनी गिरफ्त में लकेर गैस प्लांट चौकी ले गए थे। वही इस मामले में गैस प्लांट चौकी इंचार्ज अशोक सिरसवाल ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर पुलिस को नही दी गई है। गाड़ी से राहगिरो को उड़ाने वाला व्यक्ति नशे में था। उन्होंने बताया कि गाड़ी चालक बैंक कर्मचारी है, पीड़ित पक्ष को चौकी बुलाया गया है। जो भी आवश्यक कार्यवाही होगी अमल में लाई जाएगी।




