आज करीब प्रातः 6.15 बजे थाने पर ग्राम दल्लावाला से जरिए मोबाइल फोन सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति को एक पशु (सांड) ने सिंग से मारने के उपरांत गंभीर रूप से घायल कर दिया है सूचना पर थाना हाजा से रात्रि चेतक व रात्रि अधिकारी सरकारी वाहन के मौके पर पहुंचे तो चोटिल व्यक्ति को जो गंभीर रूप से घायल अवस्था में था को 108 के माध्यम से प्राथमिक उपचार हेतु राजकीय अस्पताल रुड़की ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक द्वारा उसको मृत घोषित किया गया राजकीय अस्पताल रुड़की से सूचना मिलने के उपरांत मृतक व्यक्ति का पंचायतनामा उपनिरीक्षक नवीन सिंह चौहान द्वारा मूर्तिव किया गया बाद पोस्टमार्टम के शव को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया नाम पता मृतक रोग सिंह पुत्र भगीरथ उम्र 55 वर्ष निवासी दल्लावाला थाना खानपुर जनपद हरिद्वार




