सिडकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक कंपनी में युवक के सर कुचलने व बेहरमी से मारपीट कर उसकी हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। बता दे कि गणेश सिंह पुत्र रामस्वरूप निवासी गुलाल वाली उर्फ चीता वाली थाना मंडावली जिला बिजनौर ने सिडकुल थाने पर लिखित तहरीर दी। जिनमे उसके पुत्र कपिल कुमार को कंपनी प्रबंधन ने हत्या कर मार डाला। बताते चले कि कपिल कुमार एक मैकेनिकल इंजीनियरिंग था जोकि गंगा नगरी शिवालिक नगर गैनवेल कैंट शाखा कार्यालय में नौकरी करता था व जनरेटर सर्विस कार्य भी करता था। सिडकुल की एक कंपनी में सर्विस के लिए कपिल कुमार गया तो कंपनी के गेट कीपर के परमिशन मिलने के बाद वह अंदर गया। आरोप है कि गेट को बंद करके कपिल कुमार को पूरी तरह पीटा गया व कंपनी के गेट पर कपिल कुमार का सर भी कुचला गया। जिसके बाद मेट्रो हॉस्पिटल कपिल को ले जाया गया। जहाँ पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। मामले में जो जो फैक्ट आएंगे उस पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।




